1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद : वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने किए 42 वाहनों के ई चालान

फर्रुखाबाद : वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने किए 42 वाहनों के ई चालान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद : वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने किए 42 वाहनों के ई चालान

फर्रुखाबाद के पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर के नेतृत्व में कायमगंज कोतवाली के प्रभारी

निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न स्थानों पर की गई वाहन चेकिंग के दौरान एक रोडवेज बस सहित 42 वाहनों के एम वी एक्ट में ई चालान किए गए।

वहीं चेकिंग के दौरान कोविड–19 लाॅक डाउन का पालन न करने एवं मास्क न लगाने वाले 63 लोगों का चालान कर 63 सौ रुपया अर्थदंड बसूल किया गया।

चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर में पैदल भ्रमण कर दुकानदारों एवं आम जनमानस से कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का शत-प्रतिशत करने का आवाहन किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...