फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज स्थित लाला परमानंद बगीची में उद्योग व्यापार मण्डल कंछल गुट कायमगंज द्वारा एक विशाल एवं भव्य शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान अधिष्ठापन अधिकारी उद्योग व्यापार मण्डल के वरिष्ठ जिला महामंत्री मनोज कौशल द्वारा व्यापार मण्डल की नवगठित 56 सदस्यीय जम्बो जेट विधानसभा कमेटी कायमगंज के नवमनोनीत अध्यक्ष श्रवण कौशल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महामंत्री जितेन्द्र रस्तोगी, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
शपथग्रहण करने के उपरांत नवगठित विधानसभा कमेटी के सभी पदाधिकारियों को उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री पवन गुप्ता, वरिष्ठ जिला महामंत्री मनोज कौशल, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री अमित सेठ, युवा जिलाथ्यक्ष अतुल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुमित गुप्ता मोना।
नगर अध्यक्ष मुकेश वर्मा, अजय अग्रवाल एडवोकेट, अर्चना चौहान, रश्मी दुवे, मंजू अग्रवाल, शोभा पालीवाल आदि द्वारा फूल मलायें पहनाकर जोरदार स्वागत कर वधाई दी गई।
समारोह के दौरान मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर वरिष्ठ पत्रकार सतीश गुप्ता व आशीष गुप्ता को व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मंच पर मौजूद व्यापार मण्डल के वरिष्ठ पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
समारोह के दौरान भारी संख्या में उद्योग व्यापार मण्डल कंछल गुट के पदाधिकारी व व्यापारीगण मौजूद रहे ।