1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद : नगरपालिका परिषद कायमगंज में स्थापित की गई मिशन शक्ति हेल्पलाइन डेस्क, पढ़ें

फर्रुखाबाद : नगरपालिका परिषद कायमगंज में स्थापित की गई मिशन शक्ति हेल्पलाइन डेस्क, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद : नगरपालिका परिषद कायमगंज में स्थापित की गई मिशन शक्ति हेल्पलाइन डेस्क, पढ़ें

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नवरात्र के शुभ अवसर पर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन हेतु शुभारम्भ किए गए मिशन शक्ति अभियान के तहत कायमगंज नगर की महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु फर्रुखाबाद जनपद की नगरपालिका परिषद कायमगंज द्वारा कार्यालय परिसर में मिशन शक्ति हेल्पलाइन डेस्क का शुभारम्भ किया गया है।

 

कायमगंज के चेयरमैन सुनील चक ,अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर एवं प्रधान लेखाकार रामभवन यादव द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर मिशन शक्ति हेल्पलाइन डेस्क का शुभारम्भ किया गया।

 

शुभारम्भ के दौरान वहां पर मौजूद महिलाओं एवं बालिकाओं को चेयरमैन सुनील चक व अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर द्वारा पत्रक प्रदान कर वीमेन पावर लाइन, महिला हेल्पलाइन, एम्बुलेंस सेवा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं पुलिस आपातकालीन सेवा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिलाएं एवं बालिकाएं निर्भीक होकर यहां अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

इस हेल्प डेस्क के माध्यम से उनकी शिकायत सम्बन्धित विभाग के पास भेज दी जाएगी। जिससे उनकी शिकायत का न्यायोचित तरीके से निराकरण हो सके।

 

अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर ने बताया कि नगर की महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु मिशन शक्ति हेल्पलाइन डेस्क से सम्बन्धित पोस्टर व पम्पलेट पालिका कर्मियों द्वारा घर – घर लगाये जायेंगे।

महिलाओं एवं बालिकाओं की शिकायत दर्ज करने हेल्प डेस्क पर पालिका कर्मी आरती एवं निधिका सिंह को लगाया गया है। हेल्प डेस्क का शुभारम्भ होने के उपरान्त नगर की कई महिलाओं ने नगरपालिका पहुंच कर हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायतें दर्ज करवा दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...