1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: गायत्री सेवा समिति द्वारा गोद लिए परिवारों को प्रदान की गई खाद्यान्न सामग्री

फर्रुखाबाद: गायत्री सेवा समिति द्वारा गोद लिए परिवारों को प्रदान की गई खाद्यान्न सामग्री

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज की प्रमुख समाजसेवी संस्था गायत्री परिवार सेवा समिति द्वारा लाॅक डाउन के दौरान भरण-पोषण के लिए गोद लिए गए सौ गरीब परिवारों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी,पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर व गायत्री परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता आदि खाद्यान्न सामग्री प्रदान की गई।

गायत्री परिवार सेवा समिति कायमगंज के पदाधिकारियों द्वारा गायत्री धाम परिसर में 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, 5 किलो आलू, 2 किलो दाल, 1 किलो सरसों का तेल, नमक, मसाले, चाय, बिस्कुट सहित लगभग 25 किलो खाद्यान्न सामग्री के सौ पैकेट तैयार कर उक्त अधिकारियों के साथ समिति द्वारा गोद लिए सौ गरीब परिवारों को वितरित किए गए।

गायत्री धाम परिसर में सौ गरीब परिवारों को खाद्यान्न सामग्री वितरित करने के उपरांत गायत्री परिवार सेवा समिति के सौजन्य समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, नवीन रस्तोगी,मोहन मानव, देवदत्त शाक्य,रामनिवास व श्रीनिवास आदि पदाधिकारियों द्वारा।

कोरोना वायरस से बचाव व गरीबों की सहायता हेतु 1 लाख 1 हजार रुपये की चेक प्रधानमंत्री राहत कोष, 1 लाख 1 हजार रुपये की चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी को उपलब्ध कराई।

गायत्री परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि उक्त धनराशि के अलावा प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने हेतु वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शान्ति कुंज हरिद्वार को भी गायत्री परिवार सेवा समिति द्वारा 1 लाख 1 हजार रुपये की चेक उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी गायत्री परिवार सेवा समिति द्वारा गरीबों को वितरित करने हेतु खाद्यान्न सामग्री के लगभग सवा सौ पैकेट ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी को उपलब्ध कराये जा चुके हैं। खाद्यान्न सामग्री वितरित करने के दौरान पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर ने वहां पर मौजूद तमाम गरीब व असहाय लोगों को अपनी तरफ से मास्क वितरित किए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...