1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: डीएम ने फर्रुखाबाद नगरपालिका की सामुदायिक रसोई का किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद: डीएम ने फर्रुखाबाद नगरपालिका की सामुदायिक रसोई का किया औचक निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: डीएम ने फर्रुखाबाद नगरपालिका की सामुदायिक रसोई का किया औचक निरीक्षण

{ सतीश की रिपोर्ट }

कोविड-19 लाॅक डाउन के दौरान गरीब,असहाय व जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के निर्देश पर नगरपालिका फर्रुखाबाद द्वारा ठण्डी सङक स्थित घूंघट पैलेस में चलवाई जा रही सामुदायिक रसोई का जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने गरीबों को उपलब्ध कराने हेतु सामुदायिक रसोई में तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक रसोई में दाल,सब्जी रोटी सहित गुणवत्ता पूर्ण भोजन पाये जाने एवं सेनेटाइज व विशेष साफ सफाई युक्त रसोई घर पाये जाने पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने भारी प्रशन्नता व्यक्त कर भोजन तैयार करबा रहीं नगरपालिका फर्रुखाबाद की अधिशाषी अधिकारी रश्मी भारती व उनकी टीम की मुक्त कण्ठ से सराहना की।

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने मौके पर मौजूद रसोई प्रभारी पालिका कर्मी को निर्देशित करते हुए कहा कि सामुदायिक रसोई में केवल भूखे,बेसहारा व गरीब व्यक्तियों को ही भोजन कराया जाए तथा सामुदायिक रसोई में साफ सफाई एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का विशेष ध्यान रखा जाये।

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह द्वारा जानकारी करने पर मौके पर मौजूद रसोई प्रभारी पालिका कर्मी ने बताया कि सामुदायिक रसोई के माध्यम से प्रतिदिन प्रातः लगभग 150 से अधिक व शाम को लगभग 200 से अधिक गरीब व असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

अधिशाषी अधिकारी रश्मी भारती द्वारा स्वयं मौजूद रहकर गरीब व असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

अधिशाषी अधिकारी रश्मी भारती मे बताया कि सामुदायिक रसोई में प्रातःकाल भोजन तैयार होने के उपरान्त अपराह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगभग 150 से अधिक व सायंकाल को शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक लगभग 200 से अधिक गरीब व असहाय लोगों को नियमित रूप से प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

अधिशाषी अधिकारी रश्मी भारती का कहना है कि किसी भी गरीब व असहाय को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा।लाॅक डाउन के दौरान गरीब व असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु नगरपालिका द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...