{ सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
फर्रुखाबाद जनपद में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की दिनो दिन बढती संख्या को विशेष गम्भीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और विशेष सक्रिय एवं सख्त हो गया है।

फर्रुखाबाद जनपद में बाहर से आये 5 और कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के निकलने के उपरांत अब जनपद में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 13 हो गई है।

वहीं जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार मिश्र ने गूजरपुर पमारान बदायू बॉडर एवं बरेली बॉडर का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया ।

मार्ग पर प्रवासियों को पैदल चलते देख जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने गाड़ी रूकवाकर उनसे जानकारी लेकर तत्काल ही वाहन का प्रबन्ध कर प्रवासियों को सकुशल घर छुड़वाया ।

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने उप जिलाधिकारी अमृतपुर को तत्काल भोजन कराकर वाहनों से प्रवासियों को घर तक छुड़वाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रवासियों को पैदल न चलने दिया जाए।
जहां भी प्रवासी पैदल चलते मिलें उन्हे रोक कर गुणवत्ता पूर्ण भोजन कराकर उन्हे वाहनों से सकुशल घर छुड़वाना सुनिश्चित किया जाए।