फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज के लक्ष्मी यदुनन्दन महाविद्यालय के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनपद के मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया।
कायमगंज के उपजिलाधिकारी सुनील कुमार यादव, पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर व तहसीलदार प्रदीप कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनी ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आये 107 प्रार्थना पत्रों में से 16 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है।
बाकी बचे प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को सौंप कर एक सप्ताह में निस्तारण करने के एसडीएम सुनील कुमार यादव ने निर्देश दिये हैं ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सीडीओ डाॅ राजेन्द्र पेंसिया, एसडीएम सुनील कुमार यादव, तहसीलदार प्रदीप कुमार, सीओ राजवीर सिंह गौर , नगरपालिका परिषद कायमगंज की अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर।
जेई प्रशांत कुमार, खण्ड विकास अधिकारी राहुल शंकर राय, राजस्व निरीक्षक सतेन्द्र सिंह कटियार, कस्बा चौकी प्रभारी दिनेशकुमार भारती सहित तहसील क्षेत्र के अधिकांश अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।