केेंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के किसान 26 से 28 नवंबर तक के ‘दिल्ली कूच’ पर निकले हैं। कृषि कानून को लेकर किसानों का विरोध थम नहीं रहा है। गुरुवार को किसान कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली कूच कर रहे हैं। पंजाब और हरियाणा से सबसे ज्यादा संख्या में किसान दिल्ली आ रहे हैं।
किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए यूपी पुलिस भी अलर्ट पर है। पुलिस ने नोएडा-दिल्ली बॉर्डर को सील कर दिया है। नोएडा-दिल्ली सीमा पर फोर्स तैनात की गई है। पूरा बॉर्डर छावनी में तब्दील हो गया है।
गुरुवार को इनका दिल्ली में प्रवेश रोकने के लिए दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती व बेरिकेड आदि लगाकर सख्त इंतजाम किए गए हैं। अंबाला हाईवे पर रोके जाने के दौरान बुधवार को किसानों की पुलिस से झड़प हुई।
इस मौके पर प्रियंका गाँधी ने केंद्र सरकार निशाना साधते हुए कहा कि किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है। किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं।
किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है।
किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं। #FarmersProtest pic.twitter.com/al8dG8ZZhi
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 26, 2020
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी, दिल्ली दरबार को देश के अन्नदाताओं से ख़तरा कब से हो गया? किसानों को रोकने के लिए उन्ही के बेटे, यानी सेना के जवान खड़े कर दिए। काश, इतनी चौकसी चीन सीमा पर की होती तो चीन देश की सरज़मीं पर घुसपैठ करने का दुस्साहस नही करता। आपकी प्राथमिकताएँ सदा ग़लत ही क्यों होती हैं?
मोदी जी,
दिल्ली दरबार को देश के अन्नदाताओं से ख़तरा कब से हो गया?
किसानों को रोकने के लिए उन्ही के बेटे, यानी सेना के जवान खड़े कर दिए।
काश, इतनी चौकसी चीन सीमा पर की होती तो चीन देश की सरज़मीं पर घुसपैठ करने का दुस्साहस नही करता।
आपकी प्राथमिकताएँ सदा ग़लत ही क्यों होती हैं? pic.twitter.com/dbFsHVXjJe
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 26, 2020
आप को बता दे कि 100 किसान हिरासत में लिए गए। क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं। ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। दिल्ली कूच में एक लाख किसानों के जुटने का दावा किया जा रहा है।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यह उन्हें रोका गया तो वे दिल्ली जाने वाले सारे रास्ते जाम कर देंगे। इधर, किसान को दिल्ली आने से रोकने के लिए गुरुवार को दिल्ली मेट्रो ने अपनी सेवाओं में बदलाव किया है। दिल्ली से नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के सभी शहरों को जोड़ने वाली लाइनों पर बार्डर के दो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी।