कृषि बिल को लेकर कांग्रेस पार्टी सरकार को लेकर लगातार घेरने में लगी हुई है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज दिल्ली के इंडिया गेट पर भी प्रदर्शन किया। और इसके बाद कांग्रेस पार्टी अपने ट्विटर एकाउंट पर लगाकर वीडियो शेयर करके सरकार पर सवाल उठा रही है।
कांग्रेस पार्टी ने लगतार एक के बाद एक वीडियो शेयर करके कहा कि किसानों की आवाज बुलंद करने पर मिल रही बदसलूकी और लाठी का भी वक्त हिसाब करेगा; जालिम करले जुल्म, तेरे हर जुल्म का भी वक्त हिसाब करेगा। प्रदेशाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पुलिस की बदसलूकी और बर्बरता मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है।
किसानों की आवाज बुलंद करने पर मिल रही बदसलूकी और लाठी का भी वक्त हिसाब करेगा; जालिम करले जुल्म, तेरे हर जुल्म का भी वक्त हिसाब करेगा।@INCDelhi प्रदेशाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पुलिस की बदसलूकी और बर्बरता मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है।#KisaanMazdoorNYAYMarch pic.twitter.com/8chueewh0j
— Congress (@INCIndia) September 28, 2020
कांग्रेस पार्टी ने वीडियो शेयर करतये हुए लिखा कि भाजपा सरकार के हर अध्यादेश में कॉर्पोरेट मित्रों के हितों को ध्यान में रखा जाता है। वो चाहे किसान अध्यादेश की बात हो या नये लेबर कोड की। भाजपा ने भारत को कॉर्पोरेट्स के हवाले कर दिया है।
भाजपा सरकार के हर अध्यादेश में कॉर्पोरेट मित्रों के हितों को ध्यान में रखा जाता है। वो चाहे किसान अध्यादेश की बात हो या नये लेबर कोड की। भाजपा ने भारत को कॉर्पोरेट्स के हवाले कर दिया है।#KisaanMazdoorNYAYMarch pic.twitter.com/rX9hKVU3L4
— Congress (@INCIndia) September 28, 2020
कांग्रेस पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार अपने काले कानूनों से देश के किसानों पर प्रहार कर रही है। भाजपा के किसान विरोधी फैसलों ने किसानों को प्रताड़ित करने का काम किया है।
भाजपा सरकार अपने काले कानूनों से देश के किसानों पर प्रहार कर रही है। भाजपा के किसान विरोधी फैसलों ने किसानों को प्रताड़ित करने का काम किया है।#KisaanMazdoorNYAYMarch pic.twitter.com/Bb05Ot2NRx
— Congress (@INCIndia) September 28, 2020
कांग्रेस पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ बुलंद आवाज को यूपी भाजपा सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर दबाना चाहती है। यूपी सरकार शांतिपूर्वक प्रदर्शन के अधिकार को छीनकर संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। किसान की आवाज ना दबी है, ना दबेगी।
किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ बुलंद आवाज को यूपी भाजपा सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर दबाना चाहती है। यूपी सरकार शांतिपूर्वक प्रदर्शन के अधिकार को छीनकर संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है।
किसान की आवाज ना दबी है, ना दबेगी। #KisaanMazdoorNYAYMarch pic.twitter.com/rRieWTJMwI
— Congress (@INCIndia) September 28, 2020
कांग्रेस पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार के काले कानूनों से किसानों की आत्महत्या बढ़ेगी। मेरी सरकार से अपील है कि किसान को मजदूर बनने से रोकिये, किसान को किसान ही रहने दीजिये। फसल की खरीद और फसल की कीमत की जिम्मेदारी सरकार की है।
भाजपा सरकार के काले कानूनों से किसानों की आत्महत्या बढ़ेगी। मेरी सरकार से अपील है कि किसान को मजदूर बनने से रोकिये, किसान को किसान ही रहने दीजिये। फसल की खरीद और फसल की कीमत की जिम्मेदारी सरकार की है।
श्री @sunilkjakhar का वक्तव्य।#KisaanMazdoorNYAYMarch pic.twitter.com/dzqKRGQQdH
— Congress (@INCIndia) September 28, 2020
कांग्रेस पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार काले कानूनों से अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाना चाहती है। भाजपा का एक ही लक्ष्य- ‘सबका साथ, सिर्फ कॉरपोरेट्स का विकास’ भाजपा सरकार जो छिपाती है, कांग्रेस उसे बताती है।
भाजपा सरकार काले कानूनों से अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाना चाहती है। भाजपा का एक ही लक्ष्य- 'सबका साथ, सिर्फ कॉरपोरेट्स का विकास'
भाजपा सरकार जो छिपाती है, कांग्रेस उसे बताती है। pic.twitter.com/FpbJPXERji
— Congress (@INCIndia) September 28, 2020
कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्वीट के जरिये सरकार पर निशान साधते हुए कृषि बिल को लेकर कई सवाल किये।