पूरे देश में आज महिला दिवस मनाया जा रहा और महिलाओं की एक इबारत लिखी जा रही है जहां एक तरफ दुनिया में अपना परचम फहरा रही हैं वहीं महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाए जा रहे हैं ।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी तस्वीर दिखाएंगे जो महिला नहीं है लेकिन मादा जाति से ताल्लुक रखती है बतादें की काजीरंगा नेशनल पार्क एंड टाइगर रिजर्व ने ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के मौके पर एक बाघिन की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। जो बहुत ही शानदार तस्वीरें दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है तस्वीर खींचने वाले फोटोग्राफर मोहन थॉमस है। इन तस्वीरों में आप बाघिन को जंगल में रास्ता पार करते दिखाई दे रही है।
हालांकि, जैसे ही उसकी नजर कैमरे पर पड़ती है तो वह ‘कैमरे’ को ऐसे घूरती है कि कोई भी डर जाए! माना जा रहा है की जिस तरह से तस्वीर वायरल हो रही है लोगों के दिलों को छू रही है, लेकिन खतरा महसूस करने पर बाघिन कैसे एक ‘खूंखार’ जानवर में तब्दील हो जाती है।
Her Royal Highness 🐾
PC: @GetMohanThomas #InternationalWomensDay #IWD2021 pic.twitter.com/pWmFVMjv23— Kaziranga National Park & Tiger Reserve (@kaziranga_) March 8, 2021