मुरादाबाद की रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार की किचन में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने छत के कुंडे से लटकर कर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना से पुलिस लाइन में हड़कम्प मच गया। मौक़े पर एसएसपी सहित सभी आला अधिकारी पहुँच गए।
बता दें कि मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में उस समय हड़कम्प मच गया। जब विभाग से ही जुड़े एक फोर्थ क्लास कर्मचारी द्वारा सुसाइट करने की खबर तेजी से फैली, दरअसल घटना लगभग शाम चार बजे के आसपास की बताई जा रही है।
चन्द्र सिंह नाम के फालवर ने पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल के किचन में छत पर लगे कुंडे से रस्सी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस कर्मियों का जमावड़ा लग गया और इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई।
मौक़े पर फोरेंसिक टीम को भी बुलवाया गया, इसी बीच मृतक के परिजन भी पहुँच गए, रोते हुए मृतक की पत्नी ने पुलिस के आर आई पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठाया है।
वही घटना स्थल पर मौजूद एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइट नोट मिला है, हर एंगल से जांच की जाएगी।