शु्क्रवार को फेसबुक ने बताया कि वह लंदन कार्यालय और सिंगापुर कार्यालय के कुछ हिस्सों की गहन सफाई करने के लिए बंद कर रहा है। फेसबुक ने यह कदम सिंगापुर में एक कर्मचारी को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उठाया है।
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि सिंगापुर स्थित मरीना वन ऑफिस में शुक्रवार को एक कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जिसको ध्यान में रखते हुए कार्यालय को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया है।