1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कर्नाटक : धमाका इतना भयंकर हुआ कि टूट गई सड़कें, दरक गई ऑफिस की खिड़कियां

कर्नाटक : धमाका इतना भयंकर हुआ कि टूट गई सड़कें, दरक गई ऑफिस की खिड़कियां

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कर्नाटक : धमाका इतना भयंकर हुआ कि टूट गई सड़कें, दरक गई ऑफिस की खिड़कियां

रिपोर्ट:- मोहम्मद आबिद

बेंगलुरु: दक्षिण राज्य कर्नाटक के शिवमोगा जिले में ट्रम में धमाका होने के शहर हिल गया है जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है, और आस पास के इलाकों में भी धमाके के झटके महसूस किए गए हैं।धमाका इतना भयंकर बताया जा रहा है की सड़कें भी टूट गई है।इसके साथ ही धमाका स्थल के आस पास बने घरों, दफ्तरों के शीशे भी टूट गई हैं।कहा जा रहा है की अभी हाल फिलहाल में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है और यह धमाका शिवमोगा कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से करीब 350 किलोमीटर से दूर हुआ है।

खनन के लिए ले जाया जा रहा था विस्फोटक पदार्थ

शिवमोगा जिले में विस्फोटक पदार्थ खनन के लिए ले जाया जा रहा था।पत्थर तोड़ने के एक स्थान पर रात साढ़े 10 बजे के लगभग धमाका हुआ, जिससे न केवल शिवमोगा बल्कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए। घमाका देखने वाले लोगों का कहना है की विस्फोट इतना तेज था कि घरों की खिड़की के शीशे टूट गए और सड़कों पर भी दरार पैदा हो गई और इसके साथ ही सड़क में दरारें भी आग गई है।

धमाके के बाद लोगों में दहशत

शिवमोगा जिले में विस्फोटक पदार्थ में हुए धमाके बाद लोगों में दहशत का माहौल है और अचानक हुए धमाके के बाद घरों से बाहर निकल आए और मामले की जानकारी जुटाने लगे। कुछ लोगों ने हादसे के बाद भूवैज्ञानिकों से संपर्क किया और मामले की जानकारी ली जिसके बाद वैज्ञानिकों ने भूकंप जैसी किसी भी घटना से इंकार किया और जव स्थानीय लोगों ने जब पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधा तो तस्वीर साफ हुई। और पुलिस ने कहा की किसी को भी पैनिक होने की जरूरत नहीं है और सभी पर निगरानी की जा रही है।\

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने हादसे पर जताया दुख

 

पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है. पीएमओ ने ट्वीट कर कहा, ‘शिवमोगा में हुई घटना से आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल जल्द ठीक हो जाएं. राज्य सरकार प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है.’।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...