1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ऑनलाइन क्लासेज को लेकर जनपद बहराइच के छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह

ऑनलाइन क्लासेज को लेकर जनपद बहराइच के छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ऑनलाइन क्लासेज को लेकर जनपद बहराइच के छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह

{ मनीष की रिपोर्ट }

दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर कल से शुरू किए गए ऑनलाइन क्लासेज को लेकर जनपद बहराइच के छात्र-छात्राओं में भी गजब का उत्साह देखने को मिला है।

11 बजते ही छात्र-छात्राएं टीवी पर स्वयं प्रभा चैनल लगा कर बैठ जाते हैं और जो पाठ्यक्रम उन्हें पढ़ाया जाता है उसको बहुत ही तन्मयता से पढ़ते हैं।

लॉक डाउन को लेकर सबसे अधिक 10वीं और 12वीं क्लास के बच्चों का पाठ्यक्रम प्रभावित हो रहा था हालाकी बच्चे व्हाट्सएप के जरिए पढ़ाई तो जरूर कर रहे थे लेकिन जो वास्तविक शिक्षाएं शिक्षकों के जरिए मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिल पा रही थी।

अब स्वयं प्रभा चैनल के द्वारा जो पाठ्यक्रम एक्सपर्ट शिक्षकों के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है उसको लेकर बच्चे काफी उत्साहित दिखाई पड़ रहे हैं .

पहले ही दिन जनपद बहराइच में 40,हज़ार से अधिक छात्र-छात्राओं ने इस पाठ्यक्रम का लाभ उठाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...