1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘देसी टॉम क्रूज’ के इस अंदाज को देखकर हर कोई हैरान, भरी तेजस में उड़ान

‘देसी टॉम क्रूज’ के इस अंदाज को देखकर हर कोई हैरान, भरी तेजस में उड़ान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
‘देसी टॉम क्रूज’ के इस अंदाज को देखकर हर कोई हैरान, भरी तेजस में उड़ान

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या ने भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी है। इस बात की जानकारी उन्होने ट्वीटर पर फोटो शेयर कर के दी है। आपको बता दें कि कर्नाटक के बांगलुरु में 13वां Aero India  शो चल रहा है। इस शो के दूसरे दिन बीजेपी सांसद सूर्या ने उड़ान भरी है। सूर्या ने जैसे इस बात की जनकारी दी, सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। उनकी तस्वीरें देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें “देसी टॉम क्रूज” कह रहें हैं।

बुधवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो का उद्घाटन  हुआ था। आपको बता दें कि इसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशी कंपनियां भी अपने लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन कर रही हैं। सूर्या ने शो के दूसरे दिन लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी है। तेजस स्वदेशी विमान है। तेजस को उड़ाते हुए तेजस्वी की तस्वीरें उनके फॉलोअर्स को बहुत पसंद आ रही हैं।

भारत सरकार ने हाल ही में 48 हजार करोड़ रुपए में 83 तेजस विमान खरीदने को मंजूरी दी थी। जिसके बाद बुधवार को वायुसेना और HAL के बीच करार हुआ है। यह करार एयरो इंडिया शो के दौरान ही हुआ है। इस करार के मुताबिक वायुसेना को 73 लड़ाकू विमान और 10 ट्रेनी विमान मिलेंगे। 36 महीने में वायुसेना को पहला तेजस लड़ाकू विमान सौंपा जाएगा। वही, 6 साल के अंदर सभी विमान वायुसेना को मिल जाएंगे।

तेजस के खासियत की बात करें तो हवा से हवा और हवा से जमीन पर मिसाइल दागने में सक्षम है। वहीं, इसमें एंटीशिप मिसाइल, बम और रॉकेट भी लगाए जा सकते हैं। तेजस एक बार में 54 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। इस विमान में इजरायल का मल्टी मोड रडार सिस्टम लगा है। इस विमान की स्पीड 2222 किमी प्रति घंटा है। यह 13500 किलोग्राम वजन ले जा सकता है। तेजस में 6 तरह की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें तैनात की जा सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...