1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. यूरोपीय संघ ने यूक्रेन को दिया उम्मीदवार का दर्जा, चार्ल्स मिशेल ने जेलेंस्की को दी बधाई

यूरोपीय संघ ने यूक्रेन को दिया उम्मीदवार का दर्जा, चार्ल्स मिशेल ने जेलेंस्की को दी बधाई

रूस यूक्रेन का युद्ध का 121 वां दिन भी युद्ध विराम की तरफ नहीं बढ़ रहा है। रूस यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा है। ऐसे में कई शक्तिशाली देश अब खुलकर यूक्रेन का साथ देने आगे आए हैं। अब यूक्रेन का साथ देने यूरोपीय संघ सामने आया है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रूस यूक्रेन का युद्ध का 121 वां दिन भी युद्ध विराम की तरफ नहीं बढ़ रहा है। रूस यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा है। ऐसे में कई शक्तिशाली देश अब खुलकर यूक्रेन का साथ देने आगे आए हैं। अब यूक्रेन का साथ देने यूरोपीय संघ सामने आया है।

EU ने यूक्रेन को यूरोपीय संघ का उम्मीदवार घोसीत किया है। इसके बाद यूक्रेन के समर्थकों ने EU के ऑफफओके के आगे यूक्रेन का झण्डा लहराकर यूरोपीय देशों से सदस्यता की मांग की है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस संबंध में रूस की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि रूस युद्ध के नियमों का पालन नहीं कर रहा है। रूसी सेना ने यूक्रेन पर फास्फोरस बम दागे हैं, जो युद्ध में बैन हैं। जेलेंस्की ने कहा कि इन बमों से हताहत होने वाले लोगों और नुकसान के बारे में जानकारी इकट्ठी की जा रही है।

चार्ल्स मिशेल ने जेलेंस्की को दी बधाई

यूक्रेन को यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का दर्जा मिल गया है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन और मॉल्डोवा को यूरोपीय संघ के उम्मीदवार का दर्जा मिला है। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और मोल्दोवा के राष्ट्रपति माइआ सैंडु को बधाई दी।

गुरुवार को यूरोपीय संघ के नेता 27 देशों के इस संगठन में शामिल होने के लिए यूक्रेन को उम्मीदवार का दर्जा देने के लिए तैयार हो गए थे। यूक्रेन ने युद्ध शुरू होने के कुछ ही दिन बाद यूरोपीय संघ की सदस्यता लेने के लिए कोशिशें शुरू कर दी थी।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...