1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इटावा: लॉकडाउन में हो रही ऑनलाइन पूजा

इटावा: लॉकडाउन में हो रही ऑनलाइन पूजा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इटावा: लॉकडाउन में हो रही ऑनलाइन पूजा

इटावा: लॉकडाउन होने से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। लॉकडाउन अवधि लगातार तीसरी बार बढ़ने से अब लोग धार्मिक अनुष्ठान ऑनलाइन करा रहे हैं। ऑनलाइन पूजा पाठ होने पर सामाजिक दूरी और लॉकडाउन का पालन भी किया जा रहा है।

बतादें कि, इंद्रापुर गांव में आचार्य विनोद दुबे धार्मिक अनुष्ठान करा रहे हैं। अनुष्ठान गाजियाबाद में रहने वाले शिवराज सिंह और उनका परिवार कर रहा है। साथ ही, आचार्य विनोद दुबे और गोपाल दुबे ने बताया कि सात दिवसीय अनुष्ठान काफी पहले ही निश्चित किया गया था।

लॉकडाउन होने से गाजियाबाद जाना संभव नहीं होने पर ऑनलाइन ही जाप करने की योजना बनाई। पांच दिन से सुबह और शाम 2-2 घंटे मंदिर में लाइव कालिंग के जरिए पूजा करा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...