1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

UP STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
UP STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में ऑपरेशन क्लीन जारी है और इसी कड़ी में पुलिस प्रशासन अपराधियों का सफाया कराने में जुटा हुआ है बता दें कि यूपी एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है जहां अब एसटीएफ ने दो बदमाशों को मार गिराया है और यह मुठभेड़ नैनी के अरैल में मुठभेड़ हुई है।

बता दें कि भदोही जनपद के वकील पांडेय और अमजद नामक शातिर अपराधी को एसटीएफ ने मार गिराया है और वकील पर 50 हजार का इनाम था, माफिया मुख्तार अंसारी , मुन्ना बजरंगी व दिलीप मिश्रा गैंग के दोनों बदमाश कुख्यात शार्प शूटर थे और पुलिस को दोनों आरोपियों की तलास थी।

बताया जा रहा है की दोनों शातिर अपराधियों अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 2013 में माफिया मुन्ना बजरंगी और मुख्तार अंसारी के इशारे पर जनपद बनारस के तत्कालीन डिप्टी जेलर अनिल कुमार त्यागी की दिनदहाडे निर्मम हत्या कर दी थी।

 

जेलर अनिल कुमार त्यागी की दिनदहाडे हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी और इसके बाद भदोही के ज्ञानपुर से वर्तमान विधायक विजय मिश्रा ने भी लेटर लिख कर गृहमंत्री से वकील उर्फ राजीव पाण्डेय से अपनी जान को खतरा बता चुके थे…दोनों अपराधी फिर से एक जेलर को अपना निशाना बनाने की फिराक में लगे हुए थे ।

बता दें कि पुलिस प्रदेश को अपराध मुक्त करने की फिराक में लगा हुए हैं आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर कर रहे हैं बतादें की जब से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनी है तब से अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है।वहीं इसी कड़ी में लगातार अपराधियों को सरेंडर के लिए कहा जा रहा है और अपराधी अगर सरेंडर नहीं कर रहे हैं तो अपराधियों को एनकांउटर के दौरान गिरफ्तार कर जेल में सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...