{ सतीश की रिपोर्ट }
संभल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है और इस मुठभेड़ में एक बदमाश और पुलिसकर्मी को गोली लग गयी है।
इसके बाद घायल बदमाश और पुलिसकर्मी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दे, गिरफ्तार बदमाश पर लूट सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।
गिरफ्तार बदमाश बिलाल रजपुरा थाना का वांछित अपराधी भी है, बदमाश का एक साथी फरार हो गया है।
फरार बदमाश की गिरफ्तारी को कांबिंग जारी है वही पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची है।