कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। चुनाव आयोग ने कमलनाथ के विवादित बयान के बाद उनका नाम कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने का आदेश दिया था।
चुनाव आयोग के इस फैसले पर अब सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। चुनाव आयोग के ऐक्शन के खिलाफ कमलनाथ ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने कमलनाथ के पक्ष में फैसला किया।
बता दें कि मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए प्रचार करने के दौरान एक जनसभा में कमलनाथ ने शिवराज सरकार में मंत्री इमरती देवी को ‘आइटम’ बता दिया था। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था और भाजपा ने प्रचार के दौरान इस मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा था।
चुनाव आयोग के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक ने एक बार फिर साबित किया है कि सत्य को न डराया जा सकता है, न दबाया जा सकता।
हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। सत्य की विजय की शुरुआत हो चुकी है। https://t.co/1Rwq5FS1UA
— Congress (@INCIndia) November 2, 2020
चुनाव आयोग ने कमलनाथ को नोटिस भी जारी किया था और फिर कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आयोग ने 30 अक्टूबर को उनके स्टार प्रचारक का दर्जा खत्म कर दिया था। जिसके चलते उपचुनाव में कमलनाथ आगे प्रचार नहीं कर पाए।
आज सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद कांग्रेस ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा है, चुनाव आयोग के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की रोक ने एक बार फिर साबित किया है कि सत्य को न डराया जा सकता है, न दबाया जा सकता। हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। सत्य की विजय की शुरुआत हो चुकी है।
आपको बता दे कि एमपी में 28 सीटों के लिए उपचुनाव कल होंने वाले है जिसके लिए चुनाव प्रचार अब थम चुका है।