सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसके इस्तेमाल से आप किसी की मदद भी कर सकते है और कुछ ऐसा ही किया है पंजाब के अभिनेता दिलजीत ने। दरअसल उन्होंने एक इसी बुजुर्ग महिला की कहानी शेयर की जो की बिना पति के रहती है और खाना बेचकर अपना घर पालती है।
उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, फगवाड़ा गेट के पास बैठते हैं बीजी। मेरे परांठे तो पक्के जब मैं जालंधर गया। आप भी जरूर जाके आना। रब की रजा में रहकर हंसना किसी किसी को ही आता है। रिस्पेक्ट।
महिला वीडियो में कहती है कि लोग बड़े-बड़े होटलों में हजारों रुपये का खाना खाकर आते हैं। 500-700 तो मामूली बात ही है ना। हमारे पास रोटी भी सस्ती है। दाल-सब्जी भी सस्ती। परांठे भी सस्ते।
वो आगे बताती हैं कि उनके पति नहीं हैं। उन्होंने अपने बच्चों को इस कमाई के जरिए पाला है। उन्हें ये काम करते हुए काफी बरस हो गए हैं। वीडियो शेयर करने के बाद से ही लोग जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे है और कई लोग तो उनकी मदद करने के लिए आ रहे है।
दिलजीत की इस छोटी सी कोशिश से उस महिला को ना सिर्फ सब्र मिला बल्कि उसे आर्थिक मदद भी मिली ! हम और आप भी ऐसे ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल किसी की भलाई के लिए करे तो ज्यादा अच्छा हो।