1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Editors Guild of India ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ़्तारी की निंदा की है, पढ़ें

Editors Guild of India ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ़्तारी की निंदा की है, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Editors Guild of India ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ़्तारी की निंदा की है, पढ़ें

रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को आज सुबह 2018 के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने आज सुबह उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार किया है।

दूसरी और अर्नब गोस्वामी का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए, जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है।

Arnab Goswami was arrested this morning: know what the whole case is

आपको बता दे कि 2018 में 53 साल के इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उसकी मां ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है।

अन्वय की पत्नी अक्षता ने इस साल मई में आरोप लगाया था कि उनके पति ने रिपब्लिक टीवी के स्टूडियो में इंटीरियर का काम किया था। इसके लिए 500 मजदूर लगाए गए थे, लेकिन अर्नब ने बाद में 5.40 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया।

 

आपको बता दे कि आज इस घटना की एडिटर गिल्ड ऑफ़ इंडिया ने कड़ी निंदा की है। जारी किए गए बयान में लिखा गया है वो अर्नब की गिरफ़्तारी से शॉक्ड है। उन्होंने इस प्रकार से की गई गिरफ़्तारी पर हैरानी जताई है।

आगे लिखा गया है कि Editors Guild of India इस गिरफ़्तारी की कड़ी निंदा करता है और इस मामले में सीएम उद्धव से भी बात करने की बात लिखी गई है। स्टेटमेंट में यह भी कहा गया है कि पुलिस को अर्नब के साथ नरमी से पेश आना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...