अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि वे देश की अर्थव्यवस्था दोबारा खोलने पर सोच रहे हैं। जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि देश में लोगों की नौकरी जा रही है। हमें इसे वापस लाना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग में राहत देने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना जरूरी है। हम कोरोना से लड़ाई के दूसरे चरण में हैं। संक्रमण का स्तर कम हुआ है। यह चरणबद्ध तरीके से अर्थव्यवस्था खोलने के लिए सुरक्षित समय है। हालांकि, अर्थव्यवस्था खुलने से मौतों की संख्या बढ़ सकती है।
आपको बतैदें कि, ट्रम्प मंगलवार को देश में लगे प्रतिबंधों के बाद पहली बार मास्क बनाने वाली फैक्ट्री हनिवेल का दौरा करने पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने मास्क लगाने से इनकार कर दिया। इस बारे में पूछने पर ट्रम्प ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे इसे पहनेंगे। हालांकि, उन्होंने फैक्ट्री के कर्मचारियों के काम की सराहना की।