संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है. लोकसभा की कार्यवाही के दौरान एक शख्स सदन के भीतर कूद गया. उसके हाथ में कुछ सामान था. जिसके बाद सांसदो ने मिलकर उसे को पकड़ लिया. पकड़े गए दोनो आरोपियों मे एक महिला भी शामिल है, फिलहाल जांच चल रही है.
वहीं इस घटना पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि अचानक करीब 20 साल के दो युवक ऑडियंस गैलरी से सदन में कूद पड़े और उनके हाथ में कनस्तर थे. इन कनस्तरों से पीला धुआं निकल रहा था. उनमें से एक अध्यक्ष की कुर्सी की ओर भागने की कोशिश कर रहा था. इन्होंने कुछ नारे भी लगाए. धुआं जहरीला हो सकता था. यह सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है, खासकर 13 दिसंबर को, जिस दिन 2001 में संसद पर हमला हुआ था.
रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा में ये घुसपैठ करीब 1 बजकर 1 मिनट पर हुई. उस समय सदन में पश्चिम बंगाल के मालदा उत्तर सीट से भाजपा के लोकसभा सांसद खरगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे. इसी दौरान एक युवक ने लोकसभा में छलांग लगा दी. अगले ही क्षण पीठाधीन राजेंद्र अग्रवाल ने सदन को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर लिया. इस बीच लोकसभा में मौजूद सांसदों ने सुरक्षा घेरा तोड़ने वाले दोनों युवकों को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि लोकसभा में सुरक्षा घेरे को तोड़ने वाले युवकों ने जूते में स्मोक कनस्तर छिपा रखे थे, उन्होंने सदन के भीतर नारेबाजी भी की.
आपको बता दें कि 13 दिसंबर 2001 में संसद पर हमला हुआ था. जहां राष्ट्र आंतकी हमले से संसद भवन की रक्षा करने वाले शहिदों को आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. वहीं आज के दिन फिर से संसद में कुछ अनहोनी होने की आशंका जताई जोकि नाकाम रही.