मेरठ : यूपी के मेरठ में एक बार फिर से रिश्ते शर्मसार हुए, जहां शराबी पति अपनी पत्नी को जुएं में हार गया। जुएं में हारने के बाद आरोपी के दोस्त जबरन महिला को घर से ले जाने लगे, जिस दौरान पत्नी ने शोर मचा दिया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों के इकट्ठे होने के बाद आरोपी के दोस्त फरार हो गए। और पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ नौचंदी थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच का आदेश देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया और महिला को घर भेज दिया ।

बता दें कि लिसाड़ीगेट इलाके में पीड़िता की शादी आबिद से हुई थी और आबिद से अमरीन के दो बच्चे भी हुये। लेकिन उसका पति आबिद शराब और जुए का आदी है। अमरीन ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति ने प्रॉपर्टी के हिस्से में से आई 6 लाख रुपए की रकम जुए में हार गया, इतना ही नही जब रुपये खत्म हो गए तो उसने अपनी पत्नी अमरीन को भी दांव पर लगा दिया ओर उसे जुआ में हार गया ।

जुएं मे जीतने के बाद आरोपी पति के दोस्त जबरन अमरीन को घर से ले जाने लगे। अमरीन ने जब इसका विरोध किया तो उसके दोस्तों ने बताया कि वह उसे जुएं में हार चुका है और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। जिसके बाद अमरीन ने शोर मचाया और आसपास के लोग एकत्र हो गए। अमरीन आरोपियों के चंगुल से छूट कर नौचंदी थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ तहरीर दी । जिसके बाद में उसने थाना इंस्पेक्टर ने जांच कर कार्यवाही करने के आश्वासन देते हुए महिला अमरीन को घर भेज दिया।
नौचंदी थाना प्रभारी प्रेमचंद्र शर्मा का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।