1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डॉन अबु सलेम के सहयोगी गजेंद्र को एसटीएफ ने नोएडा से गिरफ्तार किया

डॉन अबु सलेम के सहयोगी गजेंद्र को एसटीएफ ने नोएडा से गिरफ्तार किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डॉन अबु सलेम के सहयोगी गजेंद्र को एसटीएफ ने नोएडा से गिरफ्तार किया

मुंबई सीरियल ब्लास्ट के अभियुक्त अबु सलेम के करीबी गजेंद्र सिंह पुत्र स्योराज को कल देर रात एसटीएफ ने नोएडा के सेक्टर-20 से गिरफ्तार किया है।

उस पर आरोप है कि लोगों को डर दिखाकर पैसे हड़प लेना और वसूली का काम करता है। आपको बता दे कि साल 2014 में दिल्ली के एक बिजनेसमैन से प्रॉपर्टी के नाम पर गजेंद्र सिंह ने एक करोड़ अस्सी लाख रुपये हड़प लिए।

और जब पैसे वापसी करने का दबाव पड़ने लगा तो उस बिजनेसमैन पर खान मुबारक के शूटर्स से नोएडा के सेक्टर-18 में फायरिंग करवा दी।

गजेंद्र खान मुबारक और अबु सलेम के पैसे दिल्ली एनसीआर में प्रॉपर्टी में भी लगाता है। सेक्टर-20 थाना के दो मुकदमों में गजेंद्र फरार भी चल रहा था।

 डी कंपनी के मेंबर अबु सलेम के अलावा गजेंद्र सिंह के खान मुबारक से भी अच्छे संबंध थे। ज्ञात रहे कि वर्ष 2005 में सलेम को पुर्तगाल से प्रत्यर्पित किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...