केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि 25 मई से चरणबद्ध तरीके से देश में विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए उन्होंने एसरपोटर््स और विमान कंपनियों के तैयार रहने के आदेश दिए है।
मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस और हवाई अड्डा आॅपरेटरों को दिशानिर्देश (एसओपी) जारी किए है। जिसमें केंद्र ने एयरलाइंस ने कहा है कि उड़ाने शुरू होने के पहले चरण में 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को यात्रा करने की अनुमति न दी जाएं। साथ ही केबिन में बैग लेकर जाने पर भी रोक लगाई जाएं।
दिशानिर्देशों में कहा गया है कि हवाई अड्डे के अंदर आने की इजाजत उन्हीं यात्रियों को दी जाएंगी, जिनकी फ्लाइट छह घंटे के भीतर उड़ान भरने वाली होगी। जिनको बुखार या शरीर का तापमान अधिक होगा तो उन्हें यात्रा करने से रोक दिया जाएगा।