रिपोर्ट: नंदनी तोदी
गोंडा: गोंडा के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस की पढ़ाई करने वाले छात्र गौरव फलदार का अपहरण हो गया था, जिसे अब एसटीएफ और गोंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने नोएडा से बरामद कर लिया है।
दरअसल, अपहरण का ये मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के हारीपुर में स्थित एससीपीएम पैरा मेडिकल कॉलेज का है, जहां बहराइच जिले के पयागपुर का रहने वाला गौरव हलदर का अपहरण 18 जनवरी को हुआ था।
इतना ही नहीं, अपहरण करने वालों ने छात्र के परिवार को फोन कर 70 लाख रुपए फिरौती की मांगी की है। और बताया था की गुनहगारों ने फिरौती की रकम को एक साथ देने के लिए 22 जनवरी तक का टाइम दिया है। जैसे ही गौरव के अपहरण की सूचना पुलिस को मिली, वैसे ही सीनियर अफसर ने वारदात की छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने अपहरण करने वालों को पकड़ने के लिए 6 टीमों का गठन भी किया था।
छात्र के अपहरण होने के मामले में कॉलेज की लापरवाही भी सामने आई थी, क्योंकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए कॉलेज गेट पर 24 घंटे गार्डों की तैनाती है और हर आने-जाने वाले की एंट्री गेट पर की जाती है। गौरव के बाहर निकलने की एंट्री गेट पर नहीं दर्ज की गई थी। इसे कॉलेज प्रशासन की बड़ी लापरवाही भी माना जा रही थी। वहीं कॉलेज गेट पर तैनात गार्ड भी बिना सूचना के मंगलवार ड्यूटी से गैरहाजिर बताया जा रहा है।
हालाँकि अब एसटीएफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के डॉ. अभिषेक ने एक महिला के साथ मिलकर गौरव के अपहरण की साजिश रची थी। अभिषेक व उनके सहयोगियों ने गौरव को नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश किया था और फिर उसे अपने साथ नोएडा ले आए थे।