रिपोर्ट: ब्रीजेश गुप्ता/ सत्यम दुबे
महाराजगंज: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। लेकिन कहते है कि जब जज्बा और लगन हो तो इंसान उसका हल निकाल सकता है। हम ये बातें इसलिए कर रहे हैं कि महराजगंज जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी डॉक्टर की प्रशंसा करने से अपने आप को रोक नहीं पायेंगे। यहां एक डॉक्ट ने अपने प्रयास से आक्सीजन सिलेंडर की कमी में भी जीवन बचाने का उपाय खोज निकाला, जो सुर्खियां बटोर रहा है। चिकित्सक अपने टेक्निक से एक सिलेंडर से दो मरीजो को आक्सीजन की पूर्ति कर रहे है । डॉक्टर के इस प्रयोग से जहां ऑक्सीजन की किल्लत में भी कई जाने बचाई गई है।
आपको बता दें कि डॉक्टर प्रमोद कुमार ने ऑक्सीजन के कम सिलेंडर से होने वाली हानि से बचने का हल निकाल डाला। जिला संयुक्त अस्पताल में तैनात डॉ प्रमोद कुमार ऑक्सीजन के एक सिलेंडर से दो दो मरीजों को राहत दे रहे हैं। इसके लिए वह सिलेंडर के नॉब से दो पाइप जोड़ रहे हैं और एक ही ऑक्सीजन के सिलेंडर से दो दो मरीजो को सप्लाई दे रहे है जिससे उन दोनों की जान बच जा रही है वही तब तक समय मिल जा रहा है और ऑक्सीजन सिलेंडर लाने के लिए ।
डॉक्टर ने इस तकनीक से कई लोगो की जान बचाने के बाद बताया कि देश और पूरे प्रदेश के साथ महराजगंज जनपद भी कोरोना महामारी की सुनामी से जूझ रहा है। सीमित संसाधन के बूते बड़ी आबादी को संभालने में जुटी महराजगंज की चिकित्सा व्यवस्था हाफ रही है। इस समय आने वाले 99 प्रतिशत मरीजों में सांस की दिक्कत देखी जा रही है। ऐसे मरीजों को फौरन ऑक्सीजन की जरूरत लगती है। जबकि सिलेंडर सीमित होते हैं कई बार कुछ देर के लिए पूरे नहीं होते।
उन्होने आगे बताया कि ऐसे में तुरंत ऑक्सीजन देने के लिए कोई दूसरा उपाय नहीं था। इस तरीके से मदद मिल रही है।कुछ घंटे तक दो मरीजो को आक्सीजन देने के बाद मरीज आक्समिक जोखिम से काफी हद तक राहत पा रहा है। ऑक्सीजन की समस्या से कुछ हद तक निजात मिलने के बाद दवाओ से मरीजो को राहत मिलने मे मदद मिल रही है। सिलिडंर के कमी की समस्या और मरीजो की अधिक संख्या होंने पर डाक्टर प्रमोद कुमार की तकनीकी मरीजो के इलाज मे काफी हद तक कारगर साबित हो रही है।