1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. मराठाओं के राजा पर ‘अश्लील टिप्पणी’ करने पर डीजे वाला गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

मराठाओं के राजा पर ‘अश्लील टिप्पणी’ करने पर डीजे वाला गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

महाराष्ट्र: शौर्यवीर, बुद्धिमानी और बहादुरी के लिए पहचाने जाने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज मराठाओं की शान है। और उनक खिलाफ कुछ भी बोलने वाले लोगों का महाराष्ट्र में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाता है। लेकिन कुछ लोग अपनी हरकचों से बाज नहीं आते है। और सोशल मिडिया का गलत इस्तेमाल करने लग जाते है।

अभी ऐसा ही एक मामला गोवा से सामने आया है जहां एक शख्स ने मराठा राजा छत्रपति शिवाजी को लेकर अभद्र शब्द कहें थे। 32 साल के डीजे नैकेलिस नोरोन्हा ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट फेसबुक पर मराठा राजा के बारे में ‘अश्लील टिप्पणी’ पोस्ट की थी। जिसको लेकर गोवा पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि गोवा पुलिस के अनुसार, प्रेमानंद नाम के एक शख्स ने गोवा पुलिस को डीजे नैकेलिस नोरोन्हा के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि आरोपी नोरोन्हा ने शिवाजी महाराज को लेकर फेसबुक पर ‘अश्लील टिप्पणी’ की थी, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं को चोट पहुंची है। शिकायत के आधार पर नोरोन्हा को उत्तरी गोवा के सिओलिम गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गोवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि IPC की धारा 295 A के अनुसार धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...