1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना महामारी के इस संकट में भी अपने क्षेत्र में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, लोगो को कर रहे सचेत

कोरोना महामारी के इस संकट में भी अपने क्षेत्र में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, लोगो को कर रहे सचेत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना महामारी के इस संकट में भी अपने क्षेत्र में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, लोगो को कर रहे सचेत

फिरोजाबाद: पंचायत चुनाव परिणाम के आये हुए तकरीबन 11 दिन बित चुके है, जिसके बाद से लगातार पंचायत प्रत्याशी कोविड-19 महामारी के इस दौर में अपने क्षेत्र में घूम कर लोगों की मदद कर रहे है। वहीं वे अपने कोविड को लेकर ग्राम वासियों को भी जागरूक कर रहे है। जिससे वे इस महामारी से बच सकें। अपने इसी अभियान के तहत फिरोजाबाद जिला पंचायत सदस्य वार्ड न. 5 के डॉ. राकेश यादव भी अपने क्षेत्र को आये, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। वहीं उन्होंने पंचायत चुनाव में मिले जीत के लिए ग्रामवासियों को धन्यवाद किया।

[videopress v2CvVcIA]

वहीं राकेश यादव ने कोविड महामारी को लेकर कहा कि उन्होंने अपने निजी खर्चे पर गांवों का सेनेटाइजेशन कराने के साथ ही, ग्रामीणवासियों की भी मदद की, जिससे वे इस महामारी से उबर सकें।

[videopress fHLcxNQZ]

आपको बता दें कि राकेश यादव फिरोजाबाद जिले के वार्ड न. 5 से निर्दलीय उम्मीदवार है, जिन्होंने इस सीट पर भाजपा और सपा के उम्मीदवार को कड़ी टक्कर देते हुए बड़ी जीत दर्ज की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...