लखनऊ: भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती लगातार जारी है। बुलंदशहर में होमगार्डों की ड्यूटी लगाने के लिए घूस लेने वाले जिला कमाण्डेन्ट को नौकरी से बर्खास्त कर दिया हैं।
वहीं, अब लखनऊ में तैनात रहे जिला कमाण्डेन्ट की सेवा समाप्त कर दी गई हैं।
लखनऊ में तैनात रहे जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स कृपा शंकर पाण्डेय ने फर्जी मस्टररोल तैयार कर अनियमितता करते हुए होमगार्डों की ड्यूटी लगाई।
गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इस कार्रवाई की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के ड्यूटी निर्धारण में वित्तीय अनियमितता, कूटरचना और फर्जीवाड़ा करने के दोषी तत्कालीन जिला कमांडेंट, होमगार्ड्स, लखनऊ को सेवा से पदच्युत करने का आदेश दिया है।@spgoyal @sanjaychapps1 @74_alok pic.twitter.com/7zywcR3ioK
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 22, 2020
मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ में तैनात रहे होमगार्ड्स जिला कमांडेंट कृपा शंकर पाण्डेय ने फर्जी मस्टररोल तैयार कर अनियमितता करते हुए होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई और भुगतान भी कराया।
मामले की शासन स्तर से हुई गहन जांच के बाद अब मुख्यमंत्री ने जिला कमांडेंट कृपा शंकर पांडेय को बर्खास्त करने का आदेश दिया है।
2019 के थाना गुडम्बा में फर्जी मानव दिवस दिखाकर सम्बन्धित के खातों में मिलीभगत करते हुए धनराशि हस्तान्तरित की गई।
वहीं, थाना विभूति खण्ड में माह जुलाई एवं अगस्त, 2018 तथा माह जुलाई एवं अगस्त 2019 के मस्टररोल पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/उपनिरीक्षक के हस्ताक्षर अंकित किये गये, उसे थाना स्तर से उनके हस्ताक्षर होना नहीं पाया गया और यह मस्टररोल भी फर्जी मिला है।