1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बसपा के इस पूर्व सांसद के बेटे पर लगा घिनौना इल्जाम, नाबालिग नौकरानी के साथ की थी ऐसी हरकत

बसपा के इस पूर्व सांसद के बेटे पर लगा घिनौना इल्जाम, नाबालिग नौकरानी के साथ की थी ऐसी हरकत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बसपा के इस पूर्व सांसद के बेटे पर लगा घिनौना इल्जाम, नाबालिग नौकरानी के साथ की थी ऐसी हरकत

मेरठ: नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप दांतो तले उमगली दबा लेंगे। दरअसल, पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे पर आरोप लगा है कि वह घर में काम करने वाली नाबालिग नौकरानी से छेड़छाड़ कर रहा था। आपको बता दें कि नाबालिग पीड़िता की मां ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है।

जबकि दूसरी ओर देखें तो सांसद ने नौकरानी पर आरोप लगाया है कि नौकरानी ने उनके घर में चोरी की। चोरी के रुपये लौटाने का दबाव बनाया तो उसने छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया।

आपको बता दें कि सदर बाजार थानाक्षेत्र की किशोरी गुदड़ी बाजार निवासी पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के घर पर काम करती है। वह उनके बेटे शोएब अखलाक के बच्चे की भी देखभाल करती है। किशोरी की मां भी वहीं काम करती है। आरोप है कि 19 फरवरी की शाम 5.30 बजे घर में काम करते समय शोएब ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर धमकी दी।

नाबालिग ने किसी तरह खुद को छुड़ाकर अपने घर पहुंची। उसके अगले दिन उसने काम पर जाने से मना कर दिया। मां काम पर पहुंची तो आरोपित ने उसकी बेटी पर घर से पांच लाख रुपये चुराने का आरोप लगाया। बेटी को काम पर भेजने का दबाव बनाया। डर के चलते महिला वहां से आ गई।

मंगलवार को पीड़िता की मां ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। जिसके बाद एसपी क्राइम राम अर्ज ने पीड़िता को सुरक्षा का आश्वासन दिया है और साथ ही थाना पुलिस को जांच का निर्देश दिया। पीडि़ता का आरोप है कि उन्हें झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है। शोएब के गार्ड भी घर आकर धमकी दे रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...