1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. लड़की ने चलती साइकिल पर किया स्टंट और योगा, सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है VIDEO

लड़की ने चलती साइकिल पर किया स्टंट और योगा, सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है VIDEO

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लड़की ने चलती साइकिल पर किया स्टंट और योगा, सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है VIDEO

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

नई दिल्ली : आपने योगा के दौरान लोगों को अपना शरीर तोड़ते- मरोड़ते तो देखा होगा । लेकिन अगर आप से कहा जाए कि कोई साइकलिंग करते हुए योगा कर सकता है, तो शायद आप विश्वास नहीं करेंगे । जबकि एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं, जिसमें एक लड़की साइकिल पर योगा करते नजर आ रही है ।

वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि लड़की किस तरह बड़ी आसानी से साइकिल पर योगा करते नज़र आ रही है । यह वीडियो देखकर लोग हैरान है कि आखिर कोई चलती साइकिल पर ये सब कैसे कर सकता है? बता दें कि विओला ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद शेयर की है । लोगों को उनकी वीडियो खूब पसंद आ रही है ।

वायरल वीडियो में नजर आने वाली इस लड़की की उम्र 26 साल है । साइकिल के साथ तरह-तरह के करतब कर रही ये लड़की जर्मनी की रहने वाली है । इसका नाम विओला ब्रैंद है । बताया जा रहा है कि विओला ने सिर्फ 6 साल की उम्र से ही इस तरह साइकिलिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी ।


विओला की इस दूसरी वीडियो में भी आप देख सकते हैं किस तरह जिम में वर्कआउट करते हुए वह साइकिल के साथ खेल रही है । यह सब वीडियो में देखकर काफी सहज लग रहा है । हालांकि, यह काफी मुश्किल है, जिसके लिए विओला ने कई सालों से काफी मेहनत की है ।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि विओला मात्र 15 साल की उम्र में जर्मनी की नेशनल स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा बन गई थी । साथ ही विओला ने साल 2012 में हुई यूरोपियन चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया और जबरदस्त जीत हासिल की ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...