1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, बुलंदशहर में मौत के ऑकड़े बढ़े

योगी सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, बुलंदशहर में मौत के ऑकड़े बढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
योगी सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद नहीं थम रहा कोरोना संक्रमण, बुलंदशहर में मौत के ऑकड़े बढ़े

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

बुलंदशहर: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा रखा है। देश के किसी भी प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों और इसका आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से शहरों के बाद अब गावों में भी कोरोना कहर बरपा रहा है। दिल्ली से महज 70 किलो मीटर दूर बुलंदशहर के गाँव परवाना में 15 दिनों के भीतर 35 से अधिक लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। एकाएक मौत का सिलसिला नहीं थमने से न सिर्फ स्थानीय लोगों में हड़कम्प मचा है, बल्कि ग्रामीण भी दहशत में हैं।

ग्रामीणों का दावा है कि बीमारी से मरने वाले हर उम्र के हैं। हालांकि बुजुर्गों की मौत का आंकड़ा अधिक है। बताया गया है कि एक एक दिन में सात-सात लोगों की  मौत से गाँव की गलियां सुनसान हो चली हैं। मौत से भयभीत ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि पंचायत चुनाव में लोग दिल्ली, ग़ाज़ियाबाद से वोट डालने के लिए गांव आये थे, यही कारण है गांव में संक्रमण फैल गया और लोग इसकी जद में आ गए। ग्रामीण यह भी कहते हैं कि आज गाँव के लोग मौत के डर से सहमे हुए हैं, लेकिन सरकारी मशीनरी के लोग जानबूझकर अनजान बने हुए हैं।

इतना ही नहीं 7300 मतदाताओं वाले इस बड़े गाँव में वैक्सिनेशन का काम भी नहीं शुरू हुआ है। अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में गम के बीच हाकिम और हुक्मरानों के खिलाफ खासा गुस्सा है। हालांकि मौत का कारण क्या है, इस बारे में गाँव वालों के कई मत हैं। कोरोना के दूसरे लहर के कहर से प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश कोरोना संक्रमण के 29,192 नए मामले सामने आए हैं। डिस्चार्ज लोगों की संख्या 38,687 है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 288 लोगों की मृत्यु हुई है। रविवार प्रदेश में 2,29,440 सैंपल की जांच हुई है।

महामारी से लखनऊ, प्रयागराज, झांसी, गोरखपुर और चंदौली में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ज्यादातर मौंतें इन्हीं जिलों में हुई हैं। राजधानी लखनऊ में लगातार सबसे ज्यादा संक्रमित केस मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में लखनऊ में सबसे ज्यादा 3058 संक्रमित केस मिले हैं, जबकि 26 लोगों की मौत हो गई है। यहां थोड़ी राहत देने वाली खबर यह है कि कुल संक्रमितों से ज्यादा लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चाज हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 5,686 लोग कोरोना को मत दे दी है। यहां अब भी 36,384 कोरोना के सक्रिय केस हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...