1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. स्मृति ईरानी का आज देवरिया में दौरा, कई कार्यक्रम में होंगी शामिल

स्मृति ईरानी का आज देवरिया में दौरा, कई कार्यक्रम में होंगी शामिल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्मृति ईरानी का आज देवरिया में दौरा, कई कार्यक्रम में होंगी शामिल

(देवरिया से संवाददाता प्रदीप आनंद श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

देवरिया में केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को दौरा करेंगी। इस दौरान वह चीनी मिल के परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

इसके बाद स्मृति ईरानी बिहार के छपरा के लिए रवाना होंगी। रोपण छपरा गांव के जूनियर हाई स्कूल में आयोजित स्वर्गीय बद्रसेन सिंह की पुण्यतिथि समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी करेंगी।

आपको बताते चलें कि, कार्यक्रम के दौरान स्मृति ईरानी संबोधन करेंगी और नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को बताएंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...