देवरिया जिले की मइल थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 53 गोवंशियों की एक बड़ी खेप सहित दो ट्रक व एक स्कार्पियो बरामद किया है।
बता दें कि इन ट्रैकों के माध्यम से गोवंश जौनपुर जिले से बिहार राज्य के मुजफ्फरनगर जिले ले जाया जा रहा था। कुछ गायें तो इसमें मृत अवस्था में पाई गई हैं।
पुलिस ने जीवित गौ वंश को गौशाला भेजवाया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मईल थाने की पुलिस ने दो ट्रक समेत एक स्कार्पियो को अपने कब्जे में लिया है।
इन दो ट्रैकों में 53 गौ वंश जौनपुर से बिहार राज्य के मुजफ्फरनगर जिले ले जाये जा रहे थे। इन दोनों ट्रैकों के आगे एक स्कार्पियो चल रही थी जो इन ट्रैकों पर निगाह रखे हुए थे। जिसमे सवार कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
इन लोगों में बलिया जिले में तैनात एक सिपाही भी मिला है। जिसकी पूछताछ चल रही है। ट्रैकों में ये गौ वंश इतने बेतरतीब लादे गए थे कि कुछ गौ वंश मृत अवस्था में पाए गए हैं। जिंदा गौ वंश को गौ शाला में भेजवाया गया है।