देवरिया विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ सत्य प्रकाश मणि के पक्ष में राज्य मंत्री नीरज शाही व पूर्व प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने शहर के भटवलिया चौराहे पर चौपाल लगाकर आम जनता से वोट देकर चुनाव जिताने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने बताया कि जिस तरह भाजपा जनता के बीच चौपाल कार्यक्रम लगा कर अपनी बातों को रख रही है उसी प्रकार आप बसपा ,सपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों से सवाल पूछिये ये लोग जनता के बीच में आने से क्यो बच रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास की बात करती है।
वहीं पूर्व मंत्री कामेश्वर सिंह ने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए बताया कि भाजपा में ही सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। आज जो दल पाकिस्तान समर्थित बातें करते हैं। मैं बता दूं कि एनआरसी कानून व तीन तलाक विधेयक पास कराकर कीर्तिमान रच दिया वहीं धारा 370,35 ए को खत्म कर काश्मीर से कन्या कुमारी तक पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोकर विश्व पटल पर मोदी सरकार ने भारत का सम्मान अर्जित किया है।
सपा बसपा ,कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बताया कि आज जो देवरिया में चीनी मिलें खुलवाने की बात करते हैं उन्ही के शासन काल में चीनी मिल बंद की गई थी।सड़क, बिजली, पानी,स्वास्थ्य व किसानों की दुगुनी आय पर सरकार काम कर रही है।युवाओं को रोजगार देने को लेकर पार्टी कटिबद्ध है। भाजपा सरकार आज विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है और उसी मुद्दे को लेकर भाजपा प्रत्याशी डॉ सत्य प्रकाश मणि को चुनाव में विजयी बनाने की जरूरत है।