1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देवरिया – हाथरस कांड पर कांग्रेस का विरोध जारी

देवरिया – हाथरस कांड पर कांग्रेस का विरोध जारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
देवरिया – हाथरस कांड पर कांग्रेस का विरोध जारी

उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड पर देवरिया में विपक्षी दलों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। इस कांड को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी भी दी गई। आज कांग्रेस कार्यालय पर लगातार तीसरे दिन कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए व हाथरस कांड पर सरकार को चेतावनी देते हुए निर्भया को न्याय देने की मांग की।

आज कांग्रेस कार्यालय पर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया व हाथरस कांड को लेकर सरकार की खिंचाई की।

 

कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने हाथरस जिले में दलित किशोरी के साथ अमानवीय घटना की निंदा करते हुए बताया कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में बहु बेटियां सुरक्षित नहीं है। पूरे प्रदेश में हमारी बहु बेटियों के साथ अमानवीय घटनाएं घट रही हैं। सरकार को बहू बेटियों की दलाली का पैसा जा रहा है तो कहीं गरीबों, मजदूरों के साथ दलाली की जा रही है। ऐसी सरकार को शर्म करनी चाहिए। मैं सरकार से पूछना चाहता हूँ कि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को आखिर जिला प्रशासन ने क्यों रोका, क्या वे अपराधी थे। आगे बताया कि हाथरस कांड पर हम चुप नहीं बैठेंगे, सड़क से लेकर सदन तक हम ये लड़ाई लड़ेंगे पर हार नहीं मानेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...