उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद बरहज के विधायक सुरेश तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुलेआम गाली दे रहे हैं।
बरहज विधायक लॉक डाउन में भी एक समुदाय से सब्जी नही खरीदने की नसीहत देकर काफ़ी चर्चा में रहे। इस बार तो सारी मर्यादा को तार तार कर दिया।
आपको बता दें कि यह पूरा मामला देवरिया जनपद के बरहज तहसील के शेरवा बभनौली गांव का है। शेरवा बभनौली गांव में लेखपाल और कांगो के सह पर कुछ दबंग मंदिर और खाद गढ़ा की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। जिससे पीड़ित परमल तिवारी का आने जाने का रास्ता भी बंद हो गया।
परमल तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखित शिकायत किये। जिसकी जांच अधिकारियो ने जांच में अवैध कब्जा पाया। अवैध कब्जाधारी अपने बचाव के लिए बीजेपी विधायक के पास गए।
विधायक से पीड़ित परमल तिवारी के पुत्र विजय तिवारी अपनी फरियाद फोन कर सुना रहा थे। तभी विधायक जी भड़क गए और मुख्यमंत्री को ही गाली देने लगे और कब्ज़ा नही हटाने का दावा भी कर दिए।