दिल्ली के जामिया नगर इलाके और शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून का जबरदस्त तरिके से विरोध प्रदर्शन किया गया, यहां तक की इस प्रदर्शन में कई बार गोलियां तक चलीं, और हिंसा भी हुई। अब इस प्रदर्शन को लेकर नए नए मामले सामने आते जा रहे हैं। प्रदर्शन को लेकर आतंकियों के तार जुड़े हुए हैं।
दरअसल, अभी पुलिस ने आईएस आंतकी संगठन से जुड़े दंपती को गिरफ्तार किया था। अब सोमवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दानिश अली नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। दानिश अली को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का सदस्य बताया जा रहा है।
दानिश को उत्तरपूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के लिए षड्यत्रं रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान त्रिलोकपुरी इलाके के रहने वाले मोहम्मद दानिश के रूप में की गई है।
दानिश की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने की है। दानिश पर आरोप है कि, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कथित कंटरपंथी संगठन द्वारा पैसे लेकर प्रदशनों के लिए धन मुहैया कराने के आरोप लगे हैं।