1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. दिल्ली हिंसा: अमेरिकी संस्था के बयान पर भारत का जवाब- न करें गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां

दिल्ली हिंसा: अमेरिकी संस्था के बयान पर भारत का जवाब- न करें गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली हिंसा: अमेरिकी संस्था के बयान पर भारत का जवाब- न करें गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां

दिल्ली हिंसा पर चिंता जताते हुए अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता मामलों संबंधी अमेरिकी आयोग ने भारत सरकार से अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने की मांग की और इस हिंसा की आलोचना की। इसपर विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक है, इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का उद्देश्य दिखाई देता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हिंसा को रोकने और सामन्य स्थिति बहाल करने के लिए एजेंसियां काम कर रही हैं। वरिष्ठ सरकारी प्रतिनिधि प्रक्रिया में शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति और भाईचारे की अपील की है। हम आग्रह करेंगे कि इस समय गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी न की जाए।

बताते चले कि, USCIRF के अध्यक्ष टोनी पार्किंग ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा कि, हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि वह भीड़ हिंसा का शिकार बने लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कारगर प्रयास करे। इसके आगे उन्होंने कहा कि, दिल्ली में जारी हिंसा, घरों एवं दुकानों और धार्मिक स्थलों पर कथित हमलों के मामले व्यथित करने वाले हैं। अपने नागरिकों की रक्षा करना किसी भी जिम्मेदार सरकार के सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्यों में से एक है, भले ही कोई नागरिक किसी भी धर्म के हों।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...