1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली: शाह करेंगे आज CM केजरीवाल समेत कई दिग्गज नेताओं के साथ बैठक

दिल्ली: शाह करेंगे आज CM केजरीवाल समेत कई दिग्गज नेताओं के साथ बैठक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली: शाह करेंगे आज CM केजरीवाल समेत कई दिग्गज नेताओं के साथ बैठक

दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजनीतिक दलों के विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। बीते सोमवार को फिर से दिल्ली के यमुनापार और भजनपुरा प्रदर्शकारियों ने जमकर हंगामा किया। बता दें इस प्रदर्शन में गोकुलपुरी इलाके में भारी उपद्रव के बीच गोली लगने से एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई तो दिल्ली पुलिस के एक डीसीपी भी इस हंगामे में घायल हो गए।

दूसरी तरफ भजनपुरा इलाके प्रदर्शनकारियों ने एक पेट्रोल पंप अपना शिकार बनाते हुए आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। जबरदस्त हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के कम से कम 10 जगहों धारा 144 लगा दी है।

बताते चलें कि, जाफराबाद में तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सामने 8 राउंड गोलियां तक चलाई। तो वहीं करावल नगर में हिंसा के वक्त तैनात अडिशनल डीसीपी समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली समेत सभी इलाके में लोगों से शांति बरतने की अपील की है। साथ ही पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...