दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सीलमपुर-शास्त्री पार्क फ्लाईओवर जनता को समर्पित किया है। इस मौके पर उन्होंने अपना संबोधन भी दिया है और एक बार फिर बीजेपी की सरकारों को निशाने पर लिया है।
केजरीवाल ने कहा, पिछली सरकारों ने यमुना पार के लोगों की तरफ ध्यान नहीं दिया, उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जाता था। लेकिन हमने यहाँ गालियां, पानी, सीवर का काम कराने के साथ सिग्नेचर ब्रिज, सीलमपुर और शास्त्री पार्क फ्लाईओवर बनाये, जिससे लोगों को काफी सुविधा होगी।
पिछली सरकारों ने यमुना पार के लोगों की तरफ ध्यान नहीं दिया, उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जाता था।
लेकिन हमने यहाँ गालियां, पानी, सीवर का काम कराने के साथ सिग्नेचर ब्रिज, सीलमपुर और शास्त्री पार्क फ्लाईओवर बनाये, जिससे लोगों को काफी सुविधा होगी।- मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal pic.twitter.com/17i4JWr4nS
— AAP (@AamAadmiParty) October 24, 2020
केजरीवाल ने कहा कि हर भारतीय को मुफ्त वैक्सीन पाने का अधिकार है और कोरोना से सारे लोग परेशान हैं, इसलिए पूरे देश को मुफ्त टीका मिलना चाहिए। आपको बता दे कि बिहार में कोरोना वैक्सीन को फ्री करने का वादा करने के बाद से ही बीजेपी विपक्ष के निशाने पर है।
जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, हर काम में पैसा बच रहा हैं।
पिछले 70 साल में कभी ऐसा नहीं हुआ कि सरकारी काम Sanctioned Cost से कम में हो जाए।- माननीय मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal pic.twitter.com/QQngkwRtKq
— AAP (@AamAadmiParty) October 24, 2020
उन्होंने कहा, जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, हर काम में पैसा बच रहा हैं। पिछले 70 साल में कभी ऐसा नहीं हुआ कि सरकारी काम Sanctioned Cost से कम में हो जाए।
303 करोड़ का फ्लाईओवर 250 करोड़ रूपए में बनाकर पूरा किया। ईमानदार सरकार ने दिल्ली की जनता के 53 करोड़ रुपए बचाए। आज से सीलमपुर-शास्त्री पार्क फ्लाईओवर जनता को समर्पित | LIVE https://t.co/QcfzkA4ZUF
— AAP (@AamAadmiParty) October 24, 2020
उन्होंने कहा कि इन इलाकों में पहले बहुत ज्यादा जाम लगता था, जनता बहुत परेशान थी। यह फ्लाईओवर 303 करोड़ में बनना था, जिसे 250 करोड़ में पूरा कर 53 करोड़ हमने बचाए गए हैं। यह डेढ़ साल में पूरा होना था, लेकिन उससे भी कम समय में पूरा हो गया।
केजरीवाल ने भरोसा दिया कि प्याज के दाम को लेकर जो भी जरूरी कदम उठाने की जरूरत है वह उठाए जाएंगे।