1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली दंगा: ताहिर हुसैन की काॅल डिटेेेल से हुआ बड़ा खुलासा, लागातार 12 लोगों से संपर्क कर रहा था

दिल्ली दंगा: ताहिर हुसैन की काॅल डिटेेेल से हुआ बड़ा खुलासा, लागातार 12 लोगों से संपर्क कर रहा था

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली दंगा: ताहिर हुसैन की काॅल डिटेेेल से हुआ बड़ा खुलासा, लागातार 12 लोगों से संपर्क कर रहा था

आप पार्टी से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के करीबी रहे तीन लोगों पर लियाकत, रियासत और तारिक रिजवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लियाकत और रियासत चांद बाग व तारिक रिजवी जाकिर नगर के रहने वाले है। दंगों के बाद ताहिर के फरार होने के दौरान तारिक रिजवी ने उसे अपने घर में ठहराया हुआ था।

हिंसा के समय ताहिर जिन लोगों के संपर्क में था उनमें से 12 लोगों को पूछताछ में शामिल होने का नोटिस दिया है। छानबीन के दौरान एसआईटी और एफएसएल की टीम ने शिव विहार के राजधानी पब्लिक को फिलहाल सील कर दिया है।

आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार ताहिर शिंकजा कसते हुए उसकी पिस्टल और 24 कारतूस बरामद किए गए हैं। पिस्टर उसके घर से बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि ताहिर के घर के पास अजय गोस्वामी नामक युवक को गोली मारी गई थी।

एफएसएल जांच करेगी कि उसमें ताहिर की इस पिस्टल का हत्या के दौरान इस्तेमाल तो नहीं किया है। अभी तक चार एफआईआर में ताहिर हुसैन का नाम सामने आया है। ताहिर से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार यह बात बिलकुल साफ है कि जिले में हिंसा नियोजित की गई थी।

पुलिस पर पिस्टल तानने वालेे शाहरूख का ताहिर के साथ कोई कनेक्शन तो नहीं हैं। इसकी भी गहन जांच की जा रही है। ताहिर की काॅल डिटेल से पता चला है कि वह हिंसा के समय 12 लोगों से लगातार संपर्क में था। पुलिस ने उन सभी को पूछताछ में शमिल होने का नोटिस दिया है।

बता दें कि पूछताछ के दौरान ताहिर अभी भी अपने दावे पर टिका हुआ है। उसका कहना है, कि उसके मकान की छत पर उपद्रवियों ने कब्जा कर लिया था। उसने कई बार पीसीआर को काॅल कर मदद भी मांगी थी लेकिन बार बार काॅल करने के बावजूद भी उसकी कोई मदद नहीं की गई। ताहिर खुद का नार्को टेस्ट कराने के लिए भी कह रहा है।

बताते चले कि आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा का शव चांदबाग के एक नाले से बरामद किया गया था। बता दें कि अंकित के परिजनों ने ताहिर हुसैन पर अंकित को अगवा कर हत्या करनेे का आरोप लगाया था। इसके बाद एसआईटी ने ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया था। अभी ताहिर 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर है।

वहीं दूसरी तरफ, गुरूवार को एसआईटी चांदबाग में जांच के लिए पहुंची थी। तो वहां पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा और एसीपी अनुज कुमार सहित 11 पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ था। जिसमें हेंड कांस्टेबल रतनलाल मौत हो गई थी। जांच में पुलिस को ये पता चला है कि कुछ लोगों ने बुर्का पहनकर भी पुलिस पर हमला किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...