पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कृषि कानूनों के खिलाफ धरना देने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। जंतर-मंतर पर धरना देने से पहले वह राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जंतर-मंतर पर धरना देने के लिए बैठे।
कैप्टन अमरिंदर के साथ पंजाब से कांग्रेस के विधायक और अन्य नेता भी पहुंचे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर लिखा, “राज घाट पर महात्मा गांधी जी को मेरा सम्मान देने के लिए दिल्ली छोड़कर। हम अपने किसानों के मुद्दों को उजागर करेंगे और केंद्र द्वारा पंजाब को माल गाड़ियों की तत्काल बहाली करेंगे।”
Leaving for Delhi to pay my respects to Mahatma Gandhi Ji at Raj Ghat. We will highlight the issues of our farmers and seek immediate restoration of goods trains to Punjab by the Centre. pic.twitter.com/UZlowQscLd
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) November 4, 2020
उन्होंने आगे लिखा राज घाट पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के लिए। विपक्ष के सामने लगातार संघर्ष करने का उनका आदर्श हमारा मार्गदर्शक प्रकाश है। हम पंजाब के सम्मान और सम्मान के अधिकार को बनाए रखने के लिए लड़ेंगे। #KhetiBachao
At Raj Ghat to pay homage to the Father of the Nation. His ideal of persistent struggle in the face of opposition is our guiding light. We will fight to uphold Punjab's right to dignity and respect. #KhetiBachao pic.twitter.com/QXGdbXp0qB
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) November 4, 2020
धरना देने के बाद दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2.30 बजे कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक बुलाई है। इसमें अगली रणनीति पर विचार किया जाएगा। कृषि कानूनों पर कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि गांधी जी ने 1909 में कहा था कि भारत का मतलब लाखों किसान होता है। हमारा इरादा राष्ट्रपति से मिलने का था। इसमें राज्यपाल की कोई भूमिका नहीं थी।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘हमारा बिल राष्ट्रपति तक नहीं पहुंचा है। मैंने एक सप्ताह पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से बात की थी। किसान संगठन साफ कर चुके हैं कि वो रेल सेवाओं को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। मैं स्टेशनों पर पुलिस तैनात करने के लिए तैयार हूं. रेल सेवा बंद होने से राज्य में कोयला की कमी हो गई है।
इसकी वजह से बिजली की किल्लत हो गई है। सीएम ने कहा कि हम स्टॉक से खरीद रहे हैं। मार्च से कोई GST का पैसा नहीं मिला है। 10,000 करोड़ रुपये सरकार के पास बकाया है। हमारे साथ सौतेला बर्ताव किया जा रहा है।’