होली के दिन दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस काफी सतर्क रही। इस दिन पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और हुड़दंगियों के खूब चालान काटे। मंगलवार को दिल्ली में दो हजार से भी ज्यादे चालान काटे गए।
इसमें 1192 चालान सिर्फ बिना हेलमेट पहने निकले लोगों के कटे। वहीं 647 लोगों के चालान शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए कटे, तो 181 लोगों के चालान दो पहिया वाहन पर ट्रिपलिंग करने के लिए कटे। इसके साथ ही 156 लोगों के चालान खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के लिए काटे गए।
बताते चलें कि, होली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाया जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए 170 से ज्यादा यातायात पिकेट बनाए गए थे और जिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई।