रिपोर्ट – माया सिंह
नई दिल्ली : कोरोनाकाल में चारो तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है । कोरोना वायरस के इस दूसरी लहर में दिल्ली का हाल बेहाल है । रोजाना इतने नये मरीज आ रहे हैं कि अस्पतालों में बेड के साथ ऑक्सीजन की कमी पड़ गयी है औऱ कुछ जरूरी दवाएं की भी किल्लत हो गई है ।
जानकारी के मुताबिक सबसे ज्याजा संकट ऑक्सीजन को लेकर है , जिसके बिना कोरोना मरीजों की जान बचाना नामुमकिन हो जाता है । ऐसी स्थिति में कई नर्सिंग होम और हॉस्पीटल से दिल्ली पुलिस को फोन करके मदद मांगी जा रही है और दिल्ली पुलिस भी तत्परता से कई नर्सिंग होम को प्राइवेट वेंडर्स से लेकर ऑक्सीजन सीलेंडर तक उपलब्ध कराया है । यहीं नहीं कई ऑक्सीजन से भरे ट्रक को ग्रीन कॉरिडोर भी उपलब्ध कराया है ।
21 अप्रैल की सुबह 8 बजकर 57 मिनट पर अमरलीला हॉस्पिटल जनकपुरी से एक पीसीआर कॉल की गई कि उनके जो ऑक्सीजन का स्टॉक है वो लगभग खत्म होने वाला है , जिससे उस अस्पताल में भर्ती 32 कोरोना मरीजों की जान जा सकती थी लेकिन दिल्ली पुलिस सूचना मिलते ही हरकत में आ गई और ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले कई वेंडर्स से संपर्क करने के बाद कीर्ति नगर से कुछ ऑक्सीजन सीलेंडर प्राप्त कर हॉस्पीटल भेजवाया ।
इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने गोल मार्केट और मायापुरी इलाके से भी कई अस्पतालों को ऑक्सीजन सीलेंडर उपलब्ध करवाया है । पुलिस का कहना है कि आस – पास के ऑक्सीजन वेंडर से वे लगातार संपर्क में हैं ताकि ऑक्सीजन की इमरजेंसी पड़ने पर तुरंत हॉस्पीटलों की मदद की जा सकें और मरीजों की जान बचाया जा सके ।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक उनके पास अचानक फोन आया कि केएमपी फ्लईओवर पर कुंडली बॉर्डर के पास ऑक्सीजन से भरा ट्रक फंस हुआ है , जिसे जल्द से जल्द जयपुर गोल्डन हॉस्पीटल रोहिणी पहुंचना है । फिर क्या था अलीपुर थाने के एसएचओ अपनी टीम और बाइक पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर पहुंच गये और वहां से उन्होंने जाकर हरियाणा पुलिस से संपर्क करके तुरंत ट्रक को हॉस्पीटल के लिये रवाना करा दिया ।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि छोटे – छोटे हॉस्पीटल से इस तरह की कॉल काफी आ रही है और पुलिस उनकी मदद करने में जोरों से लगी हुई है।