1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली : 6 दिन से रोज़ 3000 के ऊपर मरीज मिल रहे, संख्या 78000 पर

दिल्ली : 6 दिन से रोज़ 3000 के ऊपर मरीज मिल रहे, संख्या 78000 पर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली : 6 दिन से रोज़ 3000 के ऊपर मरीज मिल रहे, संख्या 78000 पर

दिल्ली में कोरोना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आपको बता दे पिछले 6 दिन से दिल्ली में रोज़ 3000 से ऊपर मरीज मिल रहे है। पिछले एक दिन में दिल्ली में एक बार फिर 3400 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

इसी के साथ अब कोरोना के मामलों की संख्या राजधानी दिल्ली में 78 हज़ार को पार कर गयी है।  कोरोना से अभी तक 2429 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

आपको बता दे, गुरुवार को दिल्ली में 17,305 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही दिल्ली में अब तक 4,38,012 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जो प्रति 10 लाख आबादी पर 23,053 है।

दिल्ली में फिलहाल 26,586 एक्टिव कोरोना संक्रमित हैं. इनमें से 15,159 रोगियों का उपचार उनके घर पर ही किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...