1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना को काबू करने के लिए दिल्ली सरकार का अहम् फैसला, आज से शुरू ‘डोर टू डोर सर्वे’

कोरोना को काबू करने के लिए दिल्ली सरकार का अहम् फैसला, आज से शुरू ‘डोर टू डोर सर्वे’

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना को काबू करने के लिए दिल्ली सरकार का अहम् फैसला, आज से शुरू ‘डोर टू डोर सर्वे’

राजधानी दिल्ली में कोरोना काफी तेजी से फ़ैल रहा है। दिल्ली के लोगों के लिए एक तरफ जहां प्रदूषण मुसीबत बानी हुई है वही दूसरी तरफ कोरोना को काबू करने के लिए दिल्लीवासियों और दिल्ली की सरकार के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पद रहा है।

जैसे जैसे दिल्ली में ठण्ड और प्रदुषण बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे दिल्ली में कोरोना के नए मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। कोरोना लेकर केजरीवाल सरकार काफी सख्ती से पाश आ रही है।

अब केजरीवाल सरकार ने इसको काबू करने के लिए अहम फैसला सुनाया है। महामारी को काबू करने के लिए आज से दिल्ली सरकार कोरोना का डोर टू डोर सर्वे शुरू होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक में डोर टू डोर सर्वे कराने का फैसला लिया गया था।

सर्वे में 13-14 लाख घरों में दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य विभाग की टीमें जाएंगी। दिल्ली के 11 जिलों में करीब 57 लाख लोगों का सर्वे होगा। संदिग्ध लोगों की आइसोलेशन प्रक्रिया में इस सर्वे का रोल अहम होगा।

सर्वे करने वाली हर टीम में 2-5 लोग होंगे। कुल 9500 टीम होंगी। घनी आबादी और कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों का सर्वे होगा। फिलहाल दिल्ली सरकार एक पॉजिटिव मामला सामने आने पर उसके संपर्क वाले 16 लोगों की फोन पर कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रही है, इस सर्वे टीम को कॉन्टेक्ट्स ट्रेसिंग का काम फेस टू फेस करना होगा।

जिन घनी आबादी वाले इलाकों में संक्रमण और कांटेक्ट की संख्या ज्यादा है, वहां पर रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाना इन्ही टीमों की ज़िम्मेदारी होगी, और यह भी सुनिश्चित करना होगा कि रैपिड एंटीजन टेस्ट से जो लक्षण वाले लोग नेगेटिव आए हैं, उनका RT-PCR टेस्ट भी करवाया जाए।

सर्वे के लिये बनी टीमें यह भी देखेंगी कि होम आइसोलेशन में जो लोग रह रहे हैं क्या वह नियमों का ठीक से पालन कर रहे हैं या नहीं। इसके लिए यह टीमें होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज़ों के घर भी जाएंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...